गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गजना निवासी अजीत कुमार ने थाने में शिकायती पत्र देकर गांव के ही कुछ लोगों पर सार्वजनिक नाली का पानी बंद करने और विवाद करने का आरोप लगाया है। बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उनके घर के सामने से बहने वाली सार्वजनिक नाली का पानी ईंट और पत्थर लगाकर बंद कर दिया है, जिससे गंदा पानी उनके दरवाजे पर जमा हो रहा है। इस मामले में थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है दोनों पक्षों को समझाने के लिए थाने में बुलाया गया है।