फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गलत इंजेक्शन लगाने से बालक की मौत का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंह में छाला निकलने की शिकायत लेकर आए बालक को झोला छाप चिकित्सक द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने से बुधवार की रात क्षेत्र के ग्यासपुर नोनारी गांव निवासी एक बालक की मौत हो गई। पुलिस मृतक बालक के मां की तहरीर पर चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। क्षेत्र के बारा निवासी ऋषभ (6) पुत्र रनदीप अपने ननिहाल ग्यासपुर नोनारी गांव में रहता था। बुधवार की शाम ऋषभ मुंह में छाला निकलने की दवा लेने के लिए मानीकला स्थित एक चिकित्सक के दवाखाना पर गया था। आरोप है चिकित्सक ने ऋषभ को एक इंजेक्शन लगा दिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। मुंह से झाग निकलने लगा। परिजन उसे दूसरे डॉक्टर के यहां ले जा रहे थे। रास्ते में ही ऋषभ की मौत हो गईं। उधर आरोपी चिकित्सक क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। देर रात मृतक ऋषभ की मां पूनम की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक उदयराज के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया मृतक की मां की तहरीर पर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें