फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नवंबर से रामपुर ब्लॉक के सभी गांवों को मिलेगा हाईस्पीट इंटरनेट

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय दूर संचार विभाग की तरफ से नवंबर से रामपुर ब्लाॅक के सभी गांवों में एफटीटीएच (फाइबर टू दि होम) की शुरुआत हो जाएगी। इससे गांवों में बीएसएनएल की हाईस्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट सुलभ हो जाएगा। विभाग का दावा है कि इसकी शुरुआत तीन साल पहले ही कर दी गई होती, लेकिन 2021 में जल जीवन मिशन के हर घर जल योजना के तहत गांवों में पानी की पाइपलाइन बिछाने के कार्य के दौरान 4-जी के फाइबर कनेक्शन कट गए। इससे दोबारा फाइबर केबल के कनेक्शन डालने में तीन साल लग गए।
विज्ञापन



बीएसएनएल की तरफ से जिले के सभी 21 ब्लॉकों में 4-जी फाइबर केबल के जरिये गांवों में इंटरनेट कनेक्शन शुरू करने की कवायद 2018 से शुरू की गई। यह वर्ष 2021 में लगभग पूरी कर ली गई। इसी समय जल निगम की तरफ से गांवों में पानी की टंकी के जरिये पाइपलाइन डालकर टोटी से पानी देने की व्यवस्था है। इससे जिन गांवों में बीएसएनएल के फाइबर केबल डाले गए हैं, वहां डेढ़ मीटर की गहराई में खोदाई करते समय अधिकतर गांवों में खोदकर काट दिए गए। इससे पुन: गांवों में फाइबर केबल डालनी पड़ी। अब उपभोक्ताओं के कनेक्शन मांगने पर उन्हें आसानी से इसकी सेवा दी जाएगी। फिलहाल रामपुर के सभी 78 गांवों में फाइबर कनेक्शन की सेवा नवंबर में शुरू की जाएगी। उपभोक्ता इसका कनेक्शन 250 से 1599 रुपये के प्लान में ले सकते हैं।
इंटरनेट के 4-जी कनेक्शन की सेवा शुरू करने के लिए गांवों में फाइबर केबल डालने में प्राइवेट कंपनियों ने काफी दूरी बनाई है। वजह कि इसमें खर्च ज्यादा आता है। बीएसएनएल ने सरकारी संस्था होने के कारण निवेश कर तार बिछाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें