फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक स्पेशल बूथ के सभी स्लॉट दो घंटे में ही बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण को बेकरार युवाओं का इंतजार मंगलवार को खत्म हो जाएगा। एक जून से जिले में भी 18 से 44 वर्ष की आयु वालों के टीकाकरण की शुरुआत होगी। कुल 16 केंद्रों पर उन्हें टीका लगाया जाएगा। इसमें दो केंद्र उन अभिभावकों के लिए हैं, जिनके बच्चों की उम्र 12 वर्ष से कम है। उन्हें टीकाकरण में सुविधा के लिए दो केंद्र अलग से बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सोमवार को स्लॉट बुकिंग आरंभ हुई और दो घंटे में ही दो सौ लोगों के पंजीयन के बाद बंद भी हो गया। अब मंगलवार को फिर से स्लॉट बुक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

अब तक जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का टीकाकरण हो रहा था। शासन के नए निर्देशों के तहत 18 से 44 वर्ष की आयु वालों के लिए मंगलवार से टीकाकरण आरंभ होगा। कुल 16 में से दस केंद्रों पर आम लोगों को टीका लगाया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर सौ लोगों को टीका लगाया जाना है। इसके लिए केंद्रों की सूची रविवार को कोविन पोर्टल पर प्रदर्शित होते ही सभी स्लॉट बुक हो गए थे। शनिवार तक के लिए इन केंद्रों पर सभी स्लॉट बुक हैं। चार केंद्र राजकीय कार्यालयों में बनाए गए हैं, जहां एक दिन में 50-50 लोगों का टीकाकरण होगा। यहां ऑनलाइन पंजीकरण की बाध्यता नहीं है। केंद्र पर पहुंचने के बाद स्वास्थ्य कर्मी पंजीकरण पूरा करेंगे। जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में दो अभिभावक स्पेशल केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर उन अभिभावकों का टीकाकरण होगा, जिनके बच्चों की उम्र 12 वर्ष से कम है। इसके लिए सोमवार की सुबह दस बजे पोर्टल पर दोनों केंद्रों की सूची प्रदर्शित की गई। दो घंटे में ही सभी 200 स्लॉट बुक हो गए। टीकाकरण के दौरान उन्हें अपने बच्चे का उम्र प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके सिंह ने बताया कि टीकाकरण की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। केंद्रों पर पर्याप्त वैक्सीन पहुंचा दिया गया है। पंजीकरण कराने वालों को क्रमबद्ध ढंग से टीका लगाया जाएगा। मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार से लेकर शनिवार तक पोर्टल पर स्लॉट प्रदर्शित रहेगा। इस तरह से हर रविवार को टीकाकरण केंद्रों का स्लॉट सप्ताह के लिए दिखाया जाएगा। टीका लगवाने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराने के साथ स्लॉट बुक कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें