फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू के लिए तैयार रहें सभी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री के संदेश में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए डीएम ने जिले के सभी वर्गों का सहयोग मांगा है। उन्होंने लोगों से मानसिक रुप से इसके लिए तैयार रहने की भी अपील की है।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि 22 मार्च को सुबह 7 से रात 9 बजे तक कोई भी अपने-अपने घरों से न निकले। ऑटो, रिक्शा संचालक, चाय-पान के दुकानदार, बस, ट्रक, जीप चालक सब जनता कर्फ्यू में सहयोग करें। सामाजिक संगठन अपने सदस्यों के माध्यम से इसके लिए लोगों को जागरुक बनाएं। कर्फ्यू में स्वेच्छा से अपने ऊपर नियंत्रण लगाना है। जिले के लोग एकजुट होकर सोशल डिस्टेंसिंग व सेल्फ आइसोलेशन के सिद्धांत का पालन करते हुए बिना डरे हुए सतर्कता बरतते हुए सरकार के प्रोटोकॉल का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें