फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी पीडीए प्रहरी एसआईआर कार्य करते हुए मत व मताधिकार की करें रक्षा : राममूर्ति वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के तत्वाधान में एसआईआर कार्य के लिए प्रगति की समीक्षा बैठक ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में नगर के होटल रिवर व्यू में दिन में 11 बजे हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पीडीए प्रहरी, पूर्व मंत्री, राष्ट्रीय सचिव, टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने कहा कि जनपद में सभी पीडीए प्रहरी अपने पदाधिकारियों के साथ अपने-अपने बूथों पर मत व मताधिकार की रक्षा एवं सुरक्षा करते हुए एसआईआर कार्यक्रम को सफल बनाए। इसके लिए सभी कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर लग जाएं, जिससे सौ फीसदी फार्म को भरवाया जा सके। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर नियुक्त राष्ट्रीय पीडीए प्रहरी राममूर्ति वर्मा के निर्देश पर जनपद में एसआईआर कार्यक्रम को शत प्रतिशत सफलता पूर्वक संपन्न कराएंगे। इस मौके पर विधायक लकी यादव, विधायक पंकज पटेल, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, राज नारायण बिंद, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, मोहम्मद अरशद खान, श्रद्धा यादव, राहुल त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। स्वागत जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने बुके देकर माल्यार्पण कर स्वागत किया। संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें