फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने किसानों की समस्या को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। यूनियन के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि जरूरत मंदों को हर माह दस किलो अनाज दिया जाए, आयकर नहीं देने वाले परिवारों को हर माह 7500 अगले छह माह तक दिया जाए, आवश्यक वस्तु मंडी कानून, कृषि व्यापार, श्रम कानून बिजली कानून में संसोधन को रोका जाए, प्रवासी मजदूरों को साल में 125 दिन रोजगार दिया जाए, छोटे व्यापारी, पटरी व्यापारी और खोमचा वालों का उत्पीडन रोका जाए, पीडितों की रिपोर्ट दर्ज कराने की व्यवस्था की जाए, जल्द न्याय देने वाली अदालत का गठन किया जाए समेत 14 बिंदुओं को पूरा करने की मांग की। इस मौके पर इंद्रजीत पाल, रविंद्र मौर्य, बसंतलाल यादव, राजेश रावत, शिव कुमार, भूलन बौद्द आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें