फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजोशी धाम में बुढ़वा मंगल पर उमड़े श्रद्धालु

Wed, 10 Aug 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बुढ़वा मंगल पर अजोशी महावीर धाम में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
 जिले भर में बुढ़वा मंगल धूमधाम से मनाया गया। अजोशी धाम सहित अन्य हनुमान मंदिर दिन भर जयकारे से गूंजते रहे। सुबह से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। नाग पंचमी के बाद पड़ने वाले  पहले मंगलवार को बुढ़वा मंगल मनाया जाता है।   
विज्ञापन
शहर के बडे हनुमान मंदिर रास मंडल, कोतवाली चौराहा, रुहट्टा, गोमती नदी के हनुमान घाट, बीआरपी इंटर कालेज हनुमान मंदिर पर धूमधाम से बुढवा मंगल का पर्व मनाया गया। बडे़ हनुमान मंदिर परिसर में मेेले का आयोजन किया गया। शाम को भंडारा और प्रसाद का वितरण किया गया।
  सिकरारा: अजोशी महावीर धाम पर दर्शन-पूजन हेतु भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु अपने आराध्य का दर्शन पाकर निहाल हो गए। अपनी मनोकामनाएं पूरी करने हेतु महिला भक्तों ने मंदिर परिसर में कड़ाही चढ़ाई व घण्टा बांध कर महावीर स्वामी की अनुकम्पा पाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

  मंदिर के सेवक पं. गोरखनाथ मिश्र ने बताया कि दर्शन-पूजन हेतु सोमवार की रात्रि से ही दूर-दराज से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। मंदिर का द्वार भोर में चार बजे ही खोल दिया गया।श्रद्धालुओ ने कतारबद्ध होकर दर्शन-पूजन व मंदिर की परिक्त्रस्मा कर मनौतियां पूर्ण होने के लिए वट वृक्ष में रक्षा बांधा।
  मेले में मिटटी के खिलौने, कृषि यन्त्र, प्रसाधन सामग्री की खरीददारी जम कर हुयी। देर शाम को कजरी व बिरहा का जवाबी मुकाबला आयोजित हुआ। विजेताओ को सम्मानित किया गया। जगह-जगह कीर्तन व भजन देर रात तक चला। मंदिर के समीप राम जानकी मन्दिर पर अखण्ड राम चरित मानस का पाठ किया गया।
  इस बार हनुमन्त लला का अनूठा दर्शन नए गर्भ गृह के तीसरे तल से भी हुआ। यह लोगों के लिए भाव विह्वल करने वाला अनुभव रहा।सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर नगर के नईगंज, गोलामण्डी, गुडाही व नईबाजार हनुमान जी की शोभा यात्रा निकाली गयी। हनुमान रथ का भक्तगरण जगह जगह रोक कर पूजन अर्चन किया।
  श्रदालु छतों से पुष्प की वर्षा कर अपने कृतार्थ किया। दौलतिया हनुमान मंदिर पर भक्तों की भीड  उमडी। प्रतापगढ रोड स्थित हनुमान मंदिर दौलतिया पर बुढवा मंगल के मेले पर भक्तों की भारी भीड़ रही। परम्परागंत तरीके से हदयनरायन गुप्त ने सुबह गुडाही से गाजे बाजे के साथ प्रभातफेरी निकाली। मोहल्ला कटरा में सभासद जंगलदास गुप्त की ओर से लोकगीत का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें