फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजादरों ने निकाला जुलूस, किया मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के पानदरीबा बाजार भुआ स्थित चार अंगुल मस्जिद के पास कदीम जुलूस 26 सफर शनिवार की दोपहर निकाला गया। जुलूस में शबीहे ताबूत, अलम व जुलजनाह की जियारत करने के लिए बड़ी संख्या में अजादार मौजूद थे।
विज्ञापन

शहर की प्रमुख अंजुमन जुल्फेकारिया, मासूमिया, सज्जादिया, शमशीरे हैदरी व परवाने शब्बीर आजमगढ़ ने नौहाखानी व सीनाजनी किया। करबला की शहादत को याद कर नजराने अकीदत पेश किया। इससे पूर्व मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना दिलशाद हुसैन खां ने कहा कि हम लोग दो महीने से मजलिस, मातम व नौहे पढ़कर कर्बला के शहीदों को याद कर रहे हैं।
सोजखानी सैयद अली काशिफ व उनके हमनवा ने की। पेशखानी मेंहदी मिर्जापुरी ने किया। मर्सियाखानी सैयद शाहिद हुसैन रिजवी ने किया। जुलूस अपने कदीम रास्तों से होता हुआ चार अंगुल की मस्जिद के सामने पहुंचा जहां जाकिरे अहलेबैत बिलाल हसनैन ने तकरीर कर कर्बला के शहीदों के साथ रसूले खुदा व इमाम हसन के मसाएब पढ़े। संचालन जमीर जौनपुरी ने किया। आभार बानिये जुलूस मोहम्मद सादिक आजाद व अजादार हुसैन ने प्रकट किया। इस मौके पर मुनीर हसन, जमीर हसन, जहीर हसन, मुनव्वर अली, तनवीर हसन, अमजद अली, अजादार हुसैन, नवाजिश अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें