फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: जरौना स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन के समय व दुर्व्यवस्थाओं को लेकर रोकी ट्रेन

Mon, 11 Oct 2021 03:18 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

प्रयागघाट से जौनपुर के बीच चलने वाली एजे पैसेंजर ट्रेन के समय में परिवर्तन से नाराज लोगों ने सोमवार को जरौना स्टेशन पर विरोध-प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
एज पैसेंजर के समय को लेकर रोकी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयाग घाट से जौनपुर के बीच चलने वाली एजे पैसेंजर ट्रेन के समय में परिवर्तन से नाराज सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। जरौना स्टेशन पर एजे पैसेंजर ट्रेन को कुछ देर तक रोककर अपना विरोध जताया। तहसीलदार व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर समेत आरपीएफ के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सभी को समझाकर और मांगों से संबंधित पत्रक लेकर शांत कराया तो ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने प्रयाग घाट से सुबह 7:30 बजे चलकर दोपहर एक से दो बजे के बीच जौनपुर पहुंचने वाली 04383 एजे ट्रेन के समय में परिवर्तन करने की मांग की। उनका कहना था कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ट्रेन 9.30 बजे तक जौनपुर पहुंच जाए। ताकि, रेल यात्री कचहरी, विद्यालय-कॉलेज, अस्पताल, दैनिक मजदूरी करने वाले लोग समय से जिला मुख्यालय पहुंच सकें।

साथ ही ट्रेन टिकट का दाम कम करने की मांग की। जिससे लोगों की बजट पर ज्यादा असर न पड़े।  प्रदर्शनकारियों ने लंबे समय से बंद चल रही 4201 व 4202 इंटरसिटी ट्रेन को भी चलाने की मांग की। इस दौरान तहसीलदार सुदर्शन राम को पत्रक सौपते हुए जज सिंह ने कहा कि दशकों बाद भी जरौना स्टेशन अपने दुर्दिन पर आंसू बहा रहा है। यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।  प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार, सीओ मछलीशहर अतर सिंह सहित आरपीएफ व जीआरपी जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें