फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईएमआईएम है सर्वसमाज की हितैषी पार्टी : इमरान बंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन सभी धर्मों और संप्रदायों का सम्मान करती है। देश के सभी नागरिकों के समान अधिकार की वकालत करती है। पार्टी पर सांप्रदायिक होने के लगाए जाने वाले आरोप पूरी तरह निराधार और गलत हैं। ये बातें एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने रविवार को केराकत नगर में आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश में लगभग सभी समाजों के पास राजनीतिक प्रतिनिधित्व और ताकत है लेकिन मुस्लिम समाज आज भी राजनीतिक रूप से लावारिस स्थिति में है। सभी राजनीतिक दलों ने मुस्लिम समाज से वोट तो लिया लेकिन उसे उसका उचित राजनीतिक हिस्सा नहीं दिया। इसी कारण मुस्लिम समाज सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ता चला गया। इमरान बंटी ने कहा कि मुस्लिम समाज के सामने समस्याएं ज्यादा हैं। इसलिए एआईएमआईएम उसकी आवाज को मजबूती से उठाती है। पार्टी का उद्देश्य सभी वंचित और कमजोर वर्गों को राजनीतिक मंच प्रदान करना है। बैठक को जिला महासचिव शजनेयाज अहमद, जिला संयुक्त सचिव केडी अंसारी, जिला कोषाध्यक्ष कलीम हाशमी एवं जिला सचिव शहजादे अंसारी ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से शहजादे खान, रिजवान खान, अरमान शेख, ओसामा, हाफिज सलमान खान और मुन्नू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें