क्षेत्र के शंभूपुर, भदखिन, भानपुर देहुंआ घोरहा पटैला समेत लगभग एक दर्जन गांवों से होकर गुजरने वाली शारदा सहायक खंड 39 की पटखौली माइनर में पानी न छोड़े जाने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया। पहले नहर की सफाई की उसके बाद नहर में ही खड़े होकर सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। काफी देर प्रदर्शन के बाद भाजपा नेता रबिंद्र मिश्र व रजनीश राजभर के समझाने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया। ग्रामीणों का आरोप है कि हम लोगों के क्षेत्र के साथ सिंचाई विभाग द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। क्षेत्र के किसान छागूर ने बताया की माइनर की टेल पर होने के नाते हम लोगों को समय पर पानी नहीं मिल पाता न हीं मिल पाता है। माइनर की सफाई ही नही की जाती है। क्षेत्र के किसान हरि राजभर, मुन्नीलाल, लालू नेता, दरबारी, रविंदर आदि ने बताया कि हम लोग अपनी धान की फसल किसी तरीके से अब तक सीचते चले आते है। लेकिन अब जहां एक तरफ बिजली की अंधाधुंध कटौती हो रही है वही वही सिंचाई विभाग की मनमानी व सौतेलापूर्ण रवैये के कारण हम लोगों की लहलहाती धान की फसल सूखने के कगार परहै। इसी बात से नाराज हो कर क्षेत्रीय लोगों ने आज पहले माइनर के पेटी की सफाई की उसके बाद ही खड़े होकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। माइनर में पानी छोड़े जाने की मांग की। कहा कि अगर जल्द ही पटखौली माइनर में पानी नहीं छोड़ा गया तो हम लोग धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की होगी।