09- रामपुर क्षेत्र के औरा गांव में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मक्का के खेत में लाश मि
- फोटो : JAUNPUR
रामपुर/ जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के औरा गांव में एक युवक की हत्या कर बदमाशों ने शव मक्के के खेत में फेंक दिया गया। सुबह खेत की तरफ महिलाएं गईं तो शव देखकर ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे गांव के लोगों ने मृतक की पहचान सुनील कुमार पटेल (25) के रूप में की। इस मामले में मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जमालपुर चौकी क्षेत्र के औंरा पटेल बस्ती निवासी सुनील कुमार पटेल पुत्र चिंता पटेल रविवार की रात अपने मोबाइल की दुकान बंद कर घर पर खाना खाकर सो गया। परिजनों की माने तो वह रात दस बजे तक घर पर ही था। सोमवार की सुबह महिलाएं खेत की तरफ गई तो गांव की खड़बर प्रजापति के घर के पीछे स्थित मक्के की खेत में एक शव देखा। महिलाओं ने अपने - अपने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी। थोड़ी देर में ही पूरा गांव मौके पर पहुंच गया जहां मृतक की पहचान सुनील पटेल के रूप में हुई। सुनील के शरीर पर एक जगह काला पड़ गया था। इससे ऐसा लगता है कि उसे किसी हथियार से गंभीर चोट पहुंचाई गई। उसके पैर में न तो चप्पल थे और न ही पूरा वस्त्र ही पहना हुआ था। हाफ पैंट पहना हुआ था। हाथ में लेडिज अंडरवीयर भी था। मोबाइल उसके पाकेट में आधा बाहर आधा अंदर था। ऐसा लगता था कि हत्या के बाद किसी ने उसकी मोबाइल उसके हाफ पैंट में डाल दिया हो। कुछ दूरी पर चप्पल एक पुलिया के नीचे पड़ा हुआ था। ऐसी आशंका है कि पुलिया के पास ही उसे संदिग्ध अवस्था में देखें जाने के बाद उसकी गला दबाकर एवं चोट पहुंचाकर किसी ने हत्या कर दी और शव मक्के के खेत में लाकर फेंक दिया ताकि पहचान न हो सकें। गांव के ग्राम प्रधान गीता देवी के पुत्र मुलायम सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर घंटे भर बाद पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पुलिस चौकी चले गए। ग्रामीणों ने विरोध किया तो फिर वापस लेकर मौके पर गए। डाग स्क्वाड भी मौके पर पहुंची। थोड़ी देर में तीन थानों की फोर्स एवं सीओ मंड़ियाहूं अवधेश शुक्ल भी पहुंच गए।
मोबाइल काल डिटेल से खुलेगा हत्या का राज
बरसठी। रामपुर थाना क्षेत्र के औरा में हुई मोबाइल दुकानदार की हत्या का राज उसकी मोबाइल की काल डिटेल खोलेगी। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने उसकी काल डिटेल निकलवाया है। जिसमें उसके एक युवती के साथ अक्सर हुई बातचीत की पुष्टि हुई है। ऐसी चर्चा है कि युवती के बुलाने पर ही वह घर से रात 12 बजे के करीब निकला था। जहां सुबह उसका शव मक्के के खेत में मिला। गांव में सुनील की हत्या को लेकर तरह - तरह की चर्चाएं है।
युवक की हत्या के मामले में केस दर्ज कर पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विपिन कुमार मिश्र
एसपी