फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बूंदाबांदी के बाद मौसम में फिर आया बदलाव, गर्मी से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नौतपा बीते चार दिन हो गए हैं। उन नौ दिनों में पारा 37 के ऊपर नहीं गया था। इस दौरान बरसात भी हुई जिससे गर्मी का एहसास बहुत नहीं हुआ। हालांकि नौतपा के चार दिन बाद परा एक बार फिर चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। बृहस्पतिवार को पारा अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम थोड़ा सामान्य हुआ है। हालांकि बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से गर्मी का अहसास होने लगा। दिन चढ़ने के साथ सूरज की किरणें और भी तीखी होती गईं। गर्मी और धूप के चलते सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों का बदन झुलसाते रहे। जरूरी काम से आने-जाने वाले लोग भी धूप से बचाव कर सिर से लेकर पूरा चेहरा ढककर बाहर निकलते दिखे। शाम सात बजे के बाद ही मौसम सामान्य हो सका। लोगों को दिन में तपिश तो सता रही है रात में उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। पंखें और कूलर भी किसी काम के नहीं आ रहे है। राज्य मौसम केंद्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोत्तरी आएगी। गर्मी व उमस से राहत अभी नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें