फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा के बाद रोडवेज डिपो पर उमड़ी भीड़, बस के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
रोडवेज परिसर से बस में चढ़ते यात्री। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। त्योहारों के लिए चलाई गई स्पेशल बस सेवा यात्रियों के लिए फिर छलावा साबित हुई है। छठ पूजा के बाद लोग गंतव्य तक जाने के लिए रोडवेज बस डिपो पहुंचे तो वहां बसें नदारद रहीं। काफी देर तक इंतजार करने और भटकने के बाद किसी ने प्राइवेट साधनों का सहारा लिया तो कोई निजी वाहन कर गंतव्य को रवाना हुआ।
विज्ञापन

दीपावली, छठ पूजा पर बड़ी संख्या में लोग बड़े शहरों से घर आए हैं। उन्हें यात्रा में सहूलियत देने के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें चलाई थी। अतिरिक्त बसों के बाद भी स्थानीय रूटों पर बसों का अभाव बना रहा। नतीजा पूरे त्योहार के दौरान यात्री बसों के लिए भटकते रहे। आजमगढ़, गोरखपुर, मिर्जापुर क्षेत्रों में जाने के लिए बसों की कमी रही। इसके बाद भी विभाग ने कोई सबक नहीं लिया। शनिवार को छठ पूजा के बाद जब लोग फिर से बसों की तलाश में रोडवेज डिपो पहुंचे तो उन्हें मायूसी मिली। स्थानीय रूट व आसपास के जिलों के लिए बसें ही नहीं थी। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज के लिए तो बसों की आवाजाही होती रही, लेकिन आजमगढ़, गोरखपुर रूट पर बसों का टोटा था। इन स्थानों पर यात्रों करने वालों को बाहर से आने वाली बसों का इंतजार करना पड़ रहा था। मौके का लाभ प्राइवेट बस संचालकों ने खूब उठाया। रोडवेज डिपो पर इंतजार के बाद बस न मिलने पर लोग जेसीज चौराहा पहुंचकर प्राइवेट साधनों से गंतव्य हो रवाना होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें