फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बाबू से मारपीट के बाद फाइलें लेकर भागे दबंग

विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस। पाठक
विज्ञापन
जौनपुर। एआरटीओ कार्यालय में शनिवार दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब दबंगों ने एक बाबू के कक्ष में घुसकर जमकर हंगामा और मारपीट की। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। चर्चा है कि हंगामा करने वाले अपने साथ कार्यालय की दो-तीन फाइलें भी उठा ले गए। हालांकि विभाग इसकी आधिकारिक पुष्टि करने से बचता रहा। दोपहर में एआरटीओ कार्यालय में तैनात एक बाबू के केबिन में कुछ बाहरी लोग पहुंचे और बाबू से मारपीट की। बाबू की सूचना पर यूपी डायल 112 की दो गाड़ियां पहुंचीं। घटना के समय एआरटीओ प्रशासन सत्येंद्र सिंह कार्यालय में मौजूद नहीं थे। उन्होंने फोन पर बताया, मैं बाहर हूं। दफ्तर में हंगामे की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। उधर पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें