विधायक चुनने में जिले की आधी आबादी का सर्वाधिक योगदान रहा है। मुंगराबादशाहपुर से बसपा की सुषमा पटेल और मड़ियाहूं से लीना तिवारी (अपना दल सोने लाल गुट) ने चुनाव जीतकर आधी आबादी की लाज बचा लिया। वैसे 2012 के चुनाव में मड़ियाहूं से सपा की श्रद्धा यादव और मुंगराबादशाहपुर से भाजपा की सीमा द्विवेदी विधायक चुनी गई थी। इस बार भी इन्ही दो विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं ने परचम लहराया है।
नौ विधानसभा क्षेत्रों में 3158226 मतदाताओं में 1477651 महिला मतदाता हैं। कुल 59.89 प्रतिशत उनकी संख्या बताई जाती है। इस बार के चुनाव में महिलाओं ने 9 लाख 77 हजार 26 महिला वोटरों ने मतदान किया था। 121 प्रत्याशी में 12 महिला प्रत्याशी भी थी। आकड़ों पर गौर किया जाए तो शाहगंज में 108108, बदलापुर में 100520, मल्हनी में 108888, सदर में 113385, जफराबाद में 109508, मुंगराबादशाहपुर में 106779, मछलीशहर में 111923, मड़ियाहूं में 94505, केराकत में 123410 महिला मतदाताओं वोट डाला।
इसमें शाहगंज से सोनू खां 576, मड़ियाहूं से सपा की श्रद्धा यादव 45454, अपना दल की लीना तिवारी 58804, सीमा सिंह 21440, केराकत से बसपा की उर्मिला राज 66307, मुंगराबादशाहपुर से भाजपा की सीमा द्विवेदी 63637, बसपा की सुषमा पटेल को 69557, मछलीशहर से सुशीला सरोज को 52796, अनीता रावत 68189 मत पाई। जिसमें मुंगराबादशाहपुर से सुषम पटेल और केराकत से लीना तिवारी ने विजय हासिल की।