फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 7 घंटे की मशक्कत के बाद युवक खुद बिजली के टावर से नीचे उतरा

विज्ञापन
जलालपुर त्रिलोचन महादेव के पास रात्रि में हाई वोल्टेज विद्युत पोल पर चढ़ा युवक मैन बहादुर सिंह उ
विज्ञापन
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम रेहटी स्थित त्रिलोचन महादेव बाजार के समीप शुक्रवार की शाम एक युवक के हाई वोल्टेज बिजली के टावर पर चढ़ने से हड़कंप मच गया था। युवक करीब 7 लाख 65 हजार वोल्ट (765केवी) क्षमता वाले टावर के न्यूट्रल फेस के ऊपरी हिस्से पर जाकर बैठा था।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस में अफरा तफरी मच गई। करीब 7 घंटे की मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद युवक खुद से सकुशल नीचे उतर आया।
एक मंदबुद्धि युवक शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे अचानक बिजली के टावर पर चढ़ गया।
देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बिजली विभाग द्वारा एहतियात के तौर पर आपूर्ति को लेकर भी सावधानी बरती गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नीचे उतारने के लिए शाम से ही काफी प्रयास किए। करीब 7 घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि युवक देखने में कुछ मानसिक रूप से परेशान प्रतीत हो रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें