फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन थाना क्षेत्र के कपसिया गांव में बृहस्पतिवार को युवक ने घर के पास आम के पेड़ पर गमछा के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे पत्नी से विवाद माना जा रहा है।
विज्ञापन

गांव निवासी राहुल यादव (28) के पिता मोतीलाल का कई साल पहले निधन हो चुका है। राहुल अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। घर में राहुल, उसकी पत्नी रंजू देवी, पांच वर्षीय पुत्री प्रयासी, छोटा पुत्र और उसकी माता मर्यादी देवी रहती हैं। परिजनों के मुताबिक राहुल का पत्नी से कई दिनों से विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी ने इसकी शिकायत बुधवार को थाने पर की थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो राहुल फरार हो गया। उसकी माता मर्यादी देवी का कहना है कि बृहस्पतिवार की सुबह उसे भी थाने पर बुलाया गया था। वह थाने न जाकर सुबह लगभग दस बजे शौच के बहाने घर से निकला। दोपहर में ग्रामीणों ने उसका शव बाग में फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखा। इसकी सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें