फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ का चुनाव : महामंत्री पद के लिए छह ने किया नामांकन

विज्ञापन
मछलीशहर में तहसील अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए नामांकन करते  प्रत्याशी। संवाद
विज्ञापन
मछलीशहर। अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए शुुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष और महामंत्री सहित सभी पदों के लिए प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए दो और महामंत्री पद के लिए छह लोगों ने नामांकन नामांकन किया। चुनाव कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा की अध्यक्षता में नामांकन प्रकिया पूरी हुई।
विज्ञापन

नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र श्रीवास्तव एवं बाबू राम ने नामांकन किया। जबकि महामंत्री पद पर आलोक विश्वकर्मा, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, संजय कुमार सरोज, सुभाष चंद्र मौर्य, केदार नाथ पटेल, बृजेश कुमार यादव ने पर्चा दाखिल किया।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अवनींद्र दूबे और रमेश प्रताप सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर संदीप श्रीवास्तव एवं बृजेश कुमार पाल ने पर्चा दाखिल किया है। आय व्यय निरीक्षक पद पर अनुराग सिन्हा, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए अशोक मिश्रा, पुस्तकालय सचिव के लिए विनोद कुमार, प्रकाशन मंत्री पद पर लाल साहब यादव, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक के दो पद पर संतोष कुमार यादव और रतन लाल गुप्ता, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम के एक पद पर विनय कुमार मौर्य, कृष्ण कुमार गौतम, प्रेम चंद्र यादव ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें