फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लखनऊ बार एसोसिएशन के समर्थन में अधिवक्ता संघ ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लखनऊ में अधिवक्ताओं का चैंबर तोड़े जाने के विरोध में में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने जाते बदलापुर
विज्ञापन
केराकत/बदलापुर। लखनऊ बार एसोसिएशन के समर्थन में बुधवार को केराकत और बदलापुर अधिवक्ता संघ ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने न्याय पालिका, अधिवक्ताओं के सम्मान से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर एकजुटता दिखाई। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे बने अधिवक्ता चेम्बरों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है, इसे लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है। उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए सभी बार संघों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। इस दौरान तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। न्यायिक कार्य के बहिष्कार के चलते वादकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मामलों की सुनवाई प्रभावित रही। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार, नमःनाथ शर्मा, दिनेश शुक्ला, मुकेश शुक्ला, संजय चौबे, अनिल सोनकर, सुभाष सिंह, किशन पांडेय आदि मौजूद रहे। बदलापुर : लखनऊ में अधिवक्ताओं का चेंबर तोड़कर उन पर लाठीचार्ज करने के विरोध में मंगलवार को तहसील के अधिवक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर चार सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम शिव प्रताप को सौंपा। संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने विरोध में जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए इंदिरा चौक पहुंचे। जहां से लौटकर तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। जहां वक्ताओं ने लखनऊ में हुई घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई किये जाने की मांग किया। लोगों ने अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़ने व लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई किये जाने, तोड़े गए चेंबर बनवाने और क्षतिपूर्ति कराने, घायल अधिवक्ताओं की दवा आदि की व्यवस्था और आर्थिक सहायता देने व भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लगाने के मांगों का पत्रक एसडीएम के माध्यम से उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार को संबोधित कर सौंपा। इस मौके पर अशोक तिवारी, उदधि प्रकाश पाठक, अंबिका यादव, विष्णुदत्त शुक्ल, विवेक पांडेय, राजकुमार सिंह, राम अजोर, उपेंद्र मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री जीतेंद्र कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें