फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन कब्जा करने के विरोध में कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Thu, 23 Jul 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के सभागार में बुधवार को अधिवक्ताओं की बैठक बुलाई गई। जिसमें मुरादगंज निवासी अधिवक्ता कमल कुमार सिंह व नईगंज निवासी अधिवक्ता संतोष सोनकर की जमीन विपक्षियों द्वारा जबरन कब्जा कर
विज्ञापन


 निर्माण कराने और परिजनों को जान से मामले की धमकी दिए जाने पर रोष प्रकट किया गया। अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर का चक्रमण कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारे बाजी की। साथ ही पूरे दिन न्यायिक कार्य से

 विरत रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में एसपी से मिला। एसपी ने जांच कराकर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में मंत्री जयप्रकाश सिंह, रमेशचंद्र पाल,
विज्ञापन


अब्दुल सलाम आजाद, अवध नरायन तिवारी, अजय कुमार श्रीवास्तव, जयकृष्णलाल श्रीवास्तव, रतनकुमार मिश्र,शैलेंद्र कुमार मिश्र, राधेश्याम वर्मा व अनुराग यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें