फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता पिता-पुत्र पर हमला, लाठी-डंडे और हॉकी से की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। क्षेत्र के बेलांव घाट के पास मंगलवार की रात कचहरी से घर लौट रहे अधिवक्ता और उनके पुत्र पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडा और हॉकी से दोनों की जमकर पिटाई की। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो नामजद समेत पांच आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केराकत क्षेत्र के अजोरपुर गांव निवासी मुन्नालाल विश्वकर्मा और उनके पुत्र ज्ञानचंद्र विश्वकर्मा दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता हैं। कचहरी के बाद अन्य जरूरी काम निपटाते हुए दोनों मंगलवार की रात बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में बेलांव घाट पुल के पास दो बाइक से पहुंचे पांच लोग पहुंचे और पिता-पुत्र पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडा और हॉकी से जमकर पिटाई की। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। सूचना पाकर थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल पिता-पुत्र को जिला चिकित्सालय भिजवाया। दोनों के हाथ पैर और चेहरे पर गंभीर चोट आई। मामले में पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने सुनील यादव और ललित यादव पुत्र सहदेव यादव के अलावा तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें