मछलीशहर। अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। शुक्रवार को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी। जबकि 21 दिसंबर को मतदान होगा।
अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पद के लिए भरतलाल यादव, महामंत्री पद के लिए योगेंद्र चंद्र पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए जय प्रकाश दुबे, हरिशंकर पाल, उपाध्यक्ष के दो पद के लिए जयशंकर रजक, बृजेश कुमार पाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए भगवान दास यादव, विपिन मौर्या, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए कमलाकांत यादव, राजबली यादव, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए लक्ष्मण पाल, संजय कुमार सरोज ने नामांकन किया। इसके साथ ही 15 वर्ष से अधिक अनुभव वाले सदस्य कार्यकारिणी के 6 पद के लिए अशोक विश्वकर्मा, 15 वर्ष से कम सदस्य कार्य कारिणी पद के लिए संजय कुमार यादव, मनोज कुमार पाल, लाल साहब यादव, इश्तियाक अहमद ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारी केदारनाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद सिंह, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, अजय सिंह, कुंवर भारत सिंह, अवनींद्र दुबे की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई गई है।