जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को आईजीआरएस शिकायतों के समाधान के संबंध में जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र ने बैठक की। इस दौरान डीएम को जानकारी हुई कि एक लाभार्थी ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन किया था। उसे मृतक दिखाकर उसका आवेदन निरस्त कर दिया गया। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। इसके साथ ही झटपट पोर्टल पर प्राप्त हुई शिकायतों के संबंध में निर्देश दिया कि जिन-जिन एक्सईएन के स्तर पे सबसे अधिक पेंडेंसी है उन्हें प्रतिकूल प्रविष्ट देने को निर्देश दिया।बैठक में डीएम ने कहा कि आईजीआरएस की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करें। समाधान के समय जीओ टैगिंग जरूर करें। विभागाध्यक्ष स्वयं शिकायतकर्ता से वार्ता करें। सभी कार्यालयों में आईजीआरएस रजिस्टर बने और अधिकारी नियमित रूप से अवलोकन करें। डीएम ने वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी तेज बहादुर सिंह से फोन पे वार्ता की। इस पर उन्होंने बताया कि उनका आवेदन मृतक दिखा कर रिजेक्ट कर दिया गया। डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए समाज कल्याण अधिकारी और संबंधित एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्ट देने के निर्देश दिए।