फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: किशोरियों ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर ब्लॉक में बृहस्पतिवार को जन विकास संस्थान, नौपेड़वा की ओर से संचालित उड़ान परियोजना किशोरियों ने नुक्कड़ नाटक से सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। ग्राम पंचायत जमालपुर में सपनों की टोली की सदस्य किशोरियों ने बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा एवं शिक्षा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसमें 128 लोग उपस्थित रहे। संस्थान के सचिव राजमणि ने कहा कि उड़ान परियोजना के माध्यम से किशोरियां सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठा रही हैं और लोगों को जागरूक कर रही हैं। इस दौरान आरती बिंद, प्रियंका बिंद, कंचन, पिंकी, सपना आदि ने नुक्कड़ नाटक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें