फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मेडिकल कॉलेज में किशोरियों को लगेगा एचपीवी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14-15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक सप्ताह बुधवार और शनिवार को बाल रोग विभाग में टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. सरिता पांडेय और बाल रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ. ममता ने बताया कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारणों में शामिल है। किशोरावस्था में एचपीवी का टीका लगवाने से भविष्य में संक्रमण और इससे संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए अभिभावकों को निर्धारित दिवस पर बाल रोग विभाग में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। चिकित्सकों ने पात्र किशोरियों के अभिभावकों से टीकाकरण के संबंध में चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. आरबी कमल ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए जागरूकता के साथ समय पर टीकाकरण भी जरूरी है। संस्थान का उद्देश्य उपचार के साथ रोगों की रोकथाम और जनजागरूकता के माध्यम से स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देना है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एए जाफरी ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण से संबंधित जानकारी और चिकित्सकीय परामर्श के लिए अभिभावक बाल रोग विभाग से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता और समय पर टीकाकरण से एचपीवी संक्रमण तथा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रभावी कदम उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें