फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नेवढि़या दोहरा हत्याकांड - संपत्ति मिलने के बाद भी नहीं मिटा मनमुटाव

विज्ञापन
हत्या--आरोपी भूपेंद्र पटेल
विज्ञापन
नेवढ़िया। सैदुपुर गांव में जिस जमीन के लिए भाई-बहन के बीच मनमुटाव चल रहा था, न्यायालय के आदेश पर उसका आधा हिस्सा भूपेंद्र चंद्र को मिल भी चुका था। बावजूद भाई-बहन के रिश्तों के बीच आया मनमुटाव दूर नहीं हुआ। हत्या के बाद गांव के लोग यही कह रहे हैं कि भूपेंद्र संपत्ति की लालच में अंधा हो गया था। पति के जेल जाने के बाद पत्नी सुमन और उसके दो बच्चों अंकिशा व आयुष के सामने भविष्य को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जिस घर में परिवार के साथ जीवन आगे बढ़ाने की उम्मीद थी, वहां अब दो मौतों का सन्नाटा और अनिश्चित भविष्य है। भूपेंद्र को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई तो उसकी पत्नी सुमन और नौ साल की बेटी अंकिशा भी उसके साथ थाने पहुंची थीं। सात वर्षीय बेटा आयुष उस समय ननिहाल में था। पति के जेल जाने और परिवार में दो सदस्यों की मौत के बाद सुमन के सामने बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी आ गई है। मां-बेटी की हत्या के आरोप में पिता की गिरफ्तारी के बाद बच्चों की दुनिया जैसे अचानक बदल गई।
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं रिश्तों के कत्ल

- दिसंबर 2025 में जफराबाद के अहमदपुर गांव में इकलौते बेटे अंबेश कुमार पर अपने पिता श्याम बहादुर और मां बबिता देवी की हत्या का आरोप लगा। रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद उसने माता-पिता के सिर पर सिलबट्टे से वार कर हत्या किया था और शवों को बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया।



- फरवरी 2026 में शाहगंज में प्रवीण यादव पर छोटे भाई सुदर्शन यादव की गला दबाकर हत्या किया था।

- मई 2026 में खेतासराय में दूल्हा आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में दुल्हन के रिश्तेदार प्रदीप बिंद को मुख्य आरोपी बनाया गया।



- जून 2026 में महराजगंज के सवंसा गांव में 20 बिस्वा जमीन के विवाद में आशा संगिनी चेतना सिंह की पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका के भाई ने ओमप्रकाश सिंह और उसकी दो बेटियों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन


- जून 2026 में खुटहन के तिसौली गांव में पति गोविंद गौतम ने पहले अपनी पत्नी नेहा की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद उसने खुद फंदे से लटककर जान दे दी थी। दोनों की शादी 10 मई को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें