फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बोर्ड परीक्षा के केंद्रों पर पहुंचने लगे प्रवेश पत्र

विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में वितरण के लिए रखा प्रवेश पत्र। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाई स्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यालय में प्रवेश पत्र पहुंचने लगे हैं। परीक्षा कराने की तैयारियां तेज हो गई हैं। कहीं सीसी कैमरे ठीक कराए जा रहे हैं तो कहीं सफाई कराई जा रही है। प्रकाश के साथ-साथ छात्रों के आने जाने के लिए रास्ता की व्यवस्था की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। प्रवेश पत्र मंगलवार से वितरित किए जा रहे हैं। परीक्षा के लिए जिले में 206 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 1,51,701 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 76,918 और इंटरमीडिएट के 74,783 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परिषद ने लगभग आठ लाख उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर 24 घंटे वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं की शत-प्रतिशत आपूर्ति स्कूलों में 5 फरवरी से की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक स्कूल के लिए प्रवेश पत्र का बंडल अलग-अलग कर लिया गया है। मंगलवार से वितरित किया जा रहा है। सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वह कार्यालय से प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें