फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आज बंद हो जाएगी दाखिले की प्रक्रिया, 573 कॉलेजों में 50 फीसदी भी सीटें नहीं भरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिला की प्रक्रिया आज बंद हो जाएगी। शासन से तय तिथि 26 जुलाई अंतिम तिथि है। दाखिले का आलम यह है कि 573 कॉलेजों में 50 फीसदी भी सीटें भी नहीं भरीं हैं। कई कॉलेजों में तो अभी तक प्रवेश परीक्षा के बाद कटआफ मेरिट तक जारी नहीं की गई है। 26 जुलाई तक समर्थ पोर्टल बंद करने का आदेश दिया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से अभी तिथि भी नहीं बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर के 573 कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर में संचालित विभिन्न विषयों में छात्रों को दाखिला लेना है। शासन का निर्देश था कि चालू सत्र में सभी शिक्षण संस्थाएं समर्थ पोर्टल पर ही छात्रों का दाखिला लेंगे। प्रवेश प्रक्रिया धीमी गति से चलने के कारण अभी तक कॉलेजों में 50 फीसदी सीटों पर भी प्रवेश नहीं हो पाया है। कुछ एडेड कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा कराई गई है। लेकिन अभी तक कटऑफ मेरिट भी जारी नहीं की गई। स्नातकोत्तर कक्षाओं के दूसरे वर्ष में दाखिला लेने वाले छात्र भी पहले सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम नहीं आने के कारण दुविधा में फंसे हैं। छात्र-छात्राओं से लेकर कॉलेज प्रबंधन भी अब परेशान है।

तकनीकी खराबी के कारण समर्थ पोर्टल भी नहीं कर रहा काम

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल तकनीकी खराबी के कारण नहीं खुलने की शिकायतें आ रही थीं। कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। किस विषय में कितनी सीट पंजीकरण के माध्यम से भरी जा चुकी हैं और कितनी खाली हैं। इसकी भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। कॉलेज प्रबंधन और शिक्षकों की मानें तो 20 दिनों से यह दिक्कत आ रही है। इसके कारण प्रवेश प्रक्रिया फंसी हुई है। विवि प्रशासन भी इस संबंध में कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

छात्रों के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। उसमें किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। समर्थ पोर्टल में कहां से दिक्कत आ रही है, उसे ठीक कराया जाएगा।

-विनोद कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक पूविवि जौनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें