फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से गायब कर्मियों का आंकड़ा जुटाने में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। चुनाव से गायब कर्मचारियों का आंकड़ा जुटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर कर्मियों का विभागवार आंकड़ा जुटाया जा रहा है। ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मियों के खिलाफ शीघ्र ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा, इसके लिए जिला प्रशासन तैयारी भी शुरू कर दी है। मतदान कराने के लिए कर्मचारियों की मतदान कार्मिक के रूप में तैनाती की गई थी, उनको प्रशिक्षण देकर मतदान कराने का तरीका भी बताया गया था, लेकिन रवानगी के समय तकरीबन सवा तीन सौ कर्मचारी बिना किसी सूचना के गायब हो गए थे। जिससे उनके स्थान पर रिजर्व में रखे गए कर्मचारियों की तैनाती कर बूथों पर भेजा गया था, मतदान के बाद अब गैरहाजिरी रहने वाले कर्मचारियों पर एफआईआर कराने के लिए जिम्मेदार उनका आंकड़ा जुटाने में जुट गए हैं। ऐसे कर्मचारियों की विभागवार सूची बनाने का कार्य किया जा रहा है। सूची बनने के बाद जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें