फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने अधिग्रहित किए 12 निजी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना के मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या के कारण प्रशासन ने 12 निजी अस्पतालों को भी अधिग्रहित कर लिया है। इन अस्पतालों के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, बेड आदि का इस्तेमाल कोरोना मरीजों के उपचार और भर्ती करने के लिए होगा। चयनित अस्पतालों में 11 शहर और एक शाहगंज का है।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने के लिए कुछ अस्पतालों का अधिग्रहण किया गया है। इसमें स्नेहा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल टीडी कॉलेज रोड, शिवाय न्यूरो हॉस्पिटल, ईशा हॉस्पिटल, आरजे हॉस्पिटल, कुंवर दास सेवाश्रम पंचहटिया, आशादीप हॉस्पिटल एंड हार्ट चेस्ट रिसर्च सेंटर अहियापुर, कृष्णा हार्ट क्लीनिक जेसीज चौराहा, सुनीता हॉस्पिटल नईगंज, सिद्धार्थ हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी सेंटर उमरपुर, शारदा हॉस्पिटल रोडवेज, कमला हॉस्पिटल जेसीज चैराहा, जेडी मेमोरियल हॉस्पिटल नईगंज शामिल हैं। इन अस्पतालों में कुल 645 बेड की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें