फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को जारी राशन कार्ड को लेकर सख्त हुआ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में एक दिन पहले हुई दिशा की बैठक में अपात्रों को राशन कार्ड जारी करने का मामला उठा था, जिसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अगर कोई अपात्र राशन कार्ड अपने नाम जारी कराया है तो उसे निरस्त करा दें, अन्यथा की स्थिति में सत्यापन में पकड़े जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जब से राशन कार्ड जारी हुआ है, तब से जारी किए गए खाद्यान्न के हिसाब से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में 125472 अत्योदय राशन कार्ड धारक है, जबकि 683758 पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड धारक हैं। पात्र गृहस्थी के कार्ड धारक के प्रति यूनिट पांच किलो और अत्योदय कार्ड धारक को हर माह 35 किलो खाद्यान्न दिया जाता है। लेकिन, इनमें बड़ी संख्या में अपात्र भी योजना का लाभ ले रहे हैं, जिसका मुद्दा एक दिन पहले हुई दिशा की बैठक में बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने उठाया था। उन्होंने ऐसे लोगों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग किया था, जिसके बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि प्राय: ऐसी शिकायते प्राप्त हो रही है कि कतिपय अपात्र परिवार तथ्यों को छिपाकर अंत्योदय और पात्र गृहस्थी योजनान्तर्गत राशनकार्ड जारी कराए हैं और खाद्यान्न का अनुचित लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें