फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में खड़ी बाइक पर पुलिस का लोगो देख भड़के एडीजी

विज्ञापन
पुलिस लाईन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों सं बातचीत करते एडीजी जोन बृज भूषण। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जलालपुर। अपर पुलिस महानिदेशक जोन वाराणसी ब्रजभूषण ने गुरुवार को जलालपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

एडीजी ने सबसे पहले थाने के शौचालय का निरीक्षण किया। वह जैसे ही शौचालय के करीब पहुंचे तभी वहां से उठ रही दुर्गंध के चलते उनके कदम रुक गए। उन्होंने नाराजगी जताते हुए थानाध्यक्ष पन्नेलाल से पूछा कि शौचालय की ऐसी दशा है क्या आप ने कभी इसे देखा है। एडीजी के इस सवाल पर थानेदार निरुत्तर रहे। वह शौचालय की तरफ से जैसे ही थाना कार्यालय की ओर रुख किए तभी परिसर में खड़ी एक सिपाही की निजी बाइक पर पुलिस के लोगों पर एडीजी की नजर पड़ गई। उन्होंने उन्होंने थानेदार से पूछा कि यह बाइक किसकी है। पता चला कि बाइक एक सिपाही की थी। एडीजी ने कहा कि निजी बाइक पर पुलिस का लोगो कैसे लगा लिया। उसे तत्काल मिटवाने का निर्दश देते हुए उन्होंने कहा कि निजी बाइक पर पुलिस का लोगो लगाना गैर कानूनी है। इसे थाने में चेक करा लें। कोई भी सिपाही या दरोगा अपने निजी वाहन पर पुलिस का लोगो नहीं लगा सकता। थाना परिसर में रखे ड्रम के बारे में उन्होंने पूछा तो थाने के मुंशी ने बताया कि इसमें कच्ची शराब रखी हुई है। इसपर एडीजी ने कहा कि परिसर में रखे शराब व लकडिय़ों का परमीशन लेकर इसकी नीलामी करयें। उन्हें ने थाना परिसर को साफ सुथरा बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने थाने में तैनात महिला कांस्टेबल के बारे में जानकारी ली। थाने के सभी रजिस्टरो का अवलोकन किया। थानेदार के अलावा थाने में तैनात सभी उप निरीक्षकों से भी उन्होंने अपराध व अपराधियों के बारे में जानकारी ली। एडीजी के साथ एसपी अशोक कुमार, एससीपीटी डॉ. अनिल पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें