फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त चार्ज व्यापारियों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ : इंदु सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। यूपीआई के माध्यम से होने वाले डिजिटल लेनदेन पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क लगाया जाना व्यापारियों पर आर्थिक बोझ है। इससे व्यापारियों में चिंता और असंतोष है। व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान को देने के लिए यूपीआई को व्यापक रूप से अपनाया है, लेनदेन पर अतिरिक्त चार्ज लगाने से छोटे एवं मध्यम व्यापारी पर बोझ पड़ेगा। व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने संगठन की बैठक में कहा कि आज देश में करोड़ों छोटे दुकानदार, व्यापारी और उपभोक्ता रोजमर्रा के लेनदेन के लिए यूपीआई पर निर्भर हैं। डिजिटल भुगतान व्यवस्था को सरल, सुरक्षित और कम लागत वाला बनाए रखना आवश्यक है। यदि व्यापारियों से प्रत्येक छोटे-बड़े यूपीआई लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है, तो इसका सीधा असर उनके व्यापारिक खर्च और आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। सरकार को डिजिटल भुगतान व्यवस्था को और अधिक सुगम तथा शुल्क-मुक्त बनाए रखने की दिशा में काम करना चाहिए। छोटे व्यापारियों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। ज़िला महामंत्री आरिफ हबीब ने व्यापारियों से कोई अतिरिक्त शुल्क न लेने की मांग की। व्यापारी नेताओं ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा उनकी आवाज मजबूती से उठाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें