फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मंजिल तक पहुंचने से युवाओं को रोकता है नशा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय व मिशन ड्रग फ्री कैंपस एंड सोसाइटी अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

युवाओं ने उमानाथ सिंह खेल मैदान से पुलिस लाइन तक मैराथन दौड़ के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान के के लिए जागरूक किया। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि नशा युवाओं को अपनी मंजिल तक पहुंचने नहीं देता है। युवाओं को सकारात्मक विचार और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ नशे के खिलाफ लड़ना पड़ेगा। मंजिल पाने का मूल मंत्र है नशे से दूर रहना और लोगों को उसके प्रति जागरूक करना। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने युवाओं को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई।
नशा मुक्ति अभियान एवं मैराथान दौड़ के समन्वयक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह अभियान विगत 25 सितम्बर से चलाया जा रहा है, जिसका समापन गांधी जयंती के दिन किया जाएगा। नशा मुक्ति अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिससे युवाओं को नशे की लत से बाहर निकलने में सहायता मिलेगी। हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अक्षीक्षक बृजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट जल राजन चौधरी, एसडीएम सदर रिषभ देशराज पुंडरीक, जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा, डीन प्रो. अजय द्विवेदी, वित्त अधिकारी उमा शंकर, डॉ. राज बहादुर यादव, उद्देश्य सिंह, पवन सोनकर, आदित्य जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें