फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिद पर अड़े शिक्षक, बहिष्कार जारी

Wed, 01 Apr 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों की मांगों को लेकर बुधवार को तीसरे दिन भी संयुक्त संघर्ष ने मूल्यांकन कार्य बहिष्कार किया। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर जनपद के सभी शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


संघर्ष मोर्चा के संयोजक रमेश सिंह के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह ने मूल्यांकन केन्द्राें का चक्रमण करके शिक्षकों का सहयोग किया। इस अवसर पर डा. राकेश सिंह, डा. प्रमोद श्रीवास्तव, संकट प्रसाद सिंह, प्रेमचन्द्र राय,  शशि प्रकाश मिश्र, अजय प्रकाश सिंह, सरोज सिंह मौजूद रहे।

माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने आज तीसरे दिन भी मूल्यांकन केन्द्रों का ताला नहीं खुलने दिया। समर बहादुर सिंह, उदय सिंह, प्रेम बहादुर सिंह, अरविन्द सिंह, दिलीप सिंह, जयकिशुन यादव, विनय ओझा, विनय प्रकाश, इन्द्रपाल सिंह,  दिनेश चक्त्रस्वर्ती के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रदर्शन दिया।
विज्ञापन


 शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मूल्यांकन केंद्रों का भ्रमण संगठन की मजबूती के लिए शिक्षकों से मूल्यांकन के बहिष्कार में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपनी मांग को लेकर आंदोलन को जारी रखने की जरूरत है। इस मौके पर रमाशंकर पाठक, अनिल कुमार उपाध्याय, मो. शाहिद नईम, ईश्वर लाल यादव, समरजीत सिंह, रमेश सिंह आदि मौजूद थे।

माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में नगर के विभिन्न विद्यालयों में बनाए गए मूल्यांकन केन्द्रों पर पहुंचकर शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। शिक्षकों से एकजुटता की अपील की गई। इस अवसर पर अजीत चौरसिया, रामसूरत वर्मा, चन्द्रशेखर यादव,  रविकांत, टीडी सरोज, रमापति, डा. चन्द्रसेन यादव,  डा. ओम प्रकाश यादव, राजेन्द्र प्रसाद यादव, जय प्रकाश पाल, बांके लाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।

 माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के अध्यक्ष छोटे लाल यादव के नेतृत्व में वित्तविहीन शिक्षकों ने भी मूल्यांकन का बहिष्कार किया। बीआरपी इंटर कालेज में आयोजित सभा में छोटेलाल यादव ने कहा कि सभी शिक्षक धैर्य व साहस के साथ आंदोलन में जुटे रहें। शिक्षकों की मांग सरकार को पूरी करनी पड़ेगी। इस अवसर पर राजेश मिश्र, शरद सिंह, सुशील सिंह, श्रद्धेय गुप्त, विजय बहादुर यादव, श्रवण यादव, प्रकाश चन्द्र पाल, अखिलेश सिंह, विकास सिंह आदि मौजूद रहे।

माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री एवं संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक रमेश सिंह ने कहा कि यूपी  बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे शिक्षकों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। शिक्षकों में इस बात का भ्रम फैलाया जा रहा है कि शिक्षक संघ ने मूल्यांकन बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया है।

जबकि सच्चाई यह है कि अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार से वार्ता कर जब तक कोई हल नहीं निकलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षक नेता संतोष सिंह और छोटेलाल यादव ने भी शिक्षकों को संगठन के निर्णय पर तटस्थ रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें