फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: साफ-सफाई में कोताही पर सफाई कर्मियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कादीपुर और राजेपुर में शुक्रवार को ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम चौपाल लगाई गई। चौपाल के दौरान गांवों में साफ-सफाई व एंटी लार्वा के छिड़काव के निर्देश दिए गए। सफाई में हो रही लापरवाही में कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

बीडीओ काशीनाथ सोनकर ने कहा कि सभी ग्राम प्रधान और सचिव ग्राम पंचायतों में एंटी लार्वा का छिड़काव और साफ सफाई करवाएं। सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर सफाई कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। एडीओ पंचायत लालजी राम ने कहा कि एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक गावों में संचारी रोग अभियान और 17 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से मिलने वाली सुविधाओं के विषय में लोगों को जानकारी दी। राष्ट्रपति पुरस्कार पा चुके किसान गुलाब चंद्र मौर्य ने उपस्थित ग्रामीणों को कम खाद के प्रयोग से ज्यादा उत्पादन करने के तरीके बताए। सचिव श्रुति गुप्ता ने लोगों को कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख धर्मापुर विमलेश यादव, सुबास चंद, दिलीप कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, शीला देवी आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें