19- शुक्रवार की रात में जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीज से जानकारी लेते डीएम दिनेश
- फोटो : JAUNPUR
बाहर की दवा लिखने वालों पर होगी कार्रवाई
- डीएम ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार की रात जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने का मामला संज्ञान में आने पर डीएम भड़क गए। संबंधित डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए सीएमएस को निर्देश दिया। मरीजों को पैसा वापस कराने की भी हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान महिला वार्ड में बेड नंबर एक पर भर्ती रागिनी सिंह ग्राम रतासर पोस्ट बहरीपुर ने 872 रुपये की बाहर की दवा लिखने की शिकायत की गई। बेड नंबर दो पर भर्ती कलावती ग्राम दुगोली विकासखंड सिकरारा को रूपये 2500 की बाहर से दवा लिखी गई। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सीएमएस को निर्देश दिया कि जिस डॉक्टर ने बाहर की दवा लिखी है, उसके मरीजों को पैसा वापस कराएं। उन्होंने कहा कि जो भी डॉक्टर बाहर की दवा लिखेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने तीमारदारों के लिए जिला चिकित्सालय परिसर में अलाव जलाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। शौचालय में गंदगी को देख नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए।