जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम डाॅ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। डीएम ने पेयरिंग किए गए विद्यालयों में आंगनबाड़ी केंद्र चलाने के निर्देश दिए है। उन्होंने निर्देश दिया कि 500 मीटर से अधिक दूरी पर यदि विद्यालय है तो उसे केंद्र न बनाया जाए। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि यदि बिना मान्यता के किसी भी विकासखंड में विद्यालय संचालित होंगे तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्र की शिफ्टिंग उस कमरे में हो, जहां मूलभूत आवश्यकता की समस्त आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जो भी विद्यालय शिफ्टिंग से अवशेष रह जाएं उसे ग्राम पंचायत के वाचनालय के रूप में विकसित करने लिए शासन को प्रस्ताव भेजे।डीएम ने निर्देश दिया कि एमडीएम गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए, इस मौसम में बैगन और पत्तेदार साग बच्चों को न खिलाए जाए। सोयाबीन, टमाटर, काबुली चना का प्रयोग किया जाए, सभी विद्यालय में वृक्षारोपण कराया जाए। इस मौके पर सीडीओ ध्रुव खाडिया, जॉइंट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल आदि रहे। संवाद