फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील पहुंचकर अछैबर सिंह ने दिया जीवित होने का सुबूत

विज्ञापन
मड़ियाहूं में संपूर्ण समाधान दिवस में अपने जीवित होने का प्रमाण देने पहुंचा बुजुर्ग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। मडि़याहूं में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। अधिकारी एक के बाद एक प्रार्थना पत्रों को देख रहे थे, तभी, जमालापुर ग्राम सभा में स्थित पट्टी गांव निवासी 75 वर्षीय अछैबर सिंह पुत्र अमरेज सिंह गले में तख्ती लटकाकर पहुंचेथ। तख्ती पर लिखा है कि एसडीएम साहब हम जिंदा हैं। नजदीक जाने पर वो बोले साहब देख लीजिए, जीवित होने का प्रमाण, मैं जिंदा हूं। लेकिन आपके लेखपाल ने मिलीभगत से मेरे हिस्से की जमीन गांव के ही दो लोगों के नाम वरासत कर दिया। यह शब्द सुनते ही समाधान दिवस में हड़कंप मच गया। समाधान दिवस में बैठे नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी उठकर जिंदा अछैवर सिंह को देखने लगे। जिसके कारण तहसील समाधान दिवस की कार्यवाही पांच मिनट तक रुक गई। नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह ने आनन-फानन अछैवर सिंह को कुर्सी दिलवाकर बैठाया। इसके बाद लेखपाल एवं कानूनगो को समाधान दिवस में तलब किया। थोड़ी देर में पहुंचे लेखपाल व कानूनगो ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ने लगे कि हमारे कार्यकाल में यह सब नहीं हुआ है। हालांकि उसे देखकर समस्या का निराकरण कराने को उन्होंने कहा। इस दौरान 146 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े 17 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें