सुरेरी। करौदी कला गांव निवासी पूजा तिवारी ने रविवार की शाम सुरेरी थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया। तहरीर में कहा गया है कि शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे घर में घुसकर युवक पेटी उठा ले गया। शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्रित हुए लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। शनिवार की सुबह घर से कुछ दूर पर टूटी हालात में पेटी बरामद हुई। सुबह गांव संभ्रांत लोगों के बीच शनिवार को इस मुद्दे पर पंचायत हुई लेकिन युवक ने चोरी के आरोप को निराधार बताया। पीड़िता के अनुसार चोरी गए सोने व चांदी के आभूषणों की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये है। थानाध्यक्ष सुरेरी रमेश कुमार ने बताया कि तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।