फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत । स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की शाम एक व्यापारी को गोली मारने के आरोप में प्रमोद कुमार विश्वकर्मा निवासी मई को गिरफ्तार कर लिया है । बता दें कि गत दिनों थानागद्दी बाजार में इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी रामलोचन विश्वकर्मा को पुलिस चौकी थानागद्दी से कुछ ही दूरी पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में व्यापारी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रयास का मुकदमा केराकत कोतवाली में दर्ज कराया गया था। जांचोपरांत इस मामले में प्रमोद कुमार विश्वकर्मा निवासी मई का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद थानागद्दी चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश राय ने शुक्रवार को देर शाम प्रमोद कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । पुलिस ने बताया कि घटना के बाबत गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना अपराध पूछताछ के दौरान स्वीकार कर लिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें