मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बेटे ने गांव के एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम कोतवाली में एक युवक ने मां के साथ दुष्कर्म होने की तहरीर दी। तहरीर के अनुसार उसकी वृद्ध मां छप्पर में लेटी थीं। इसी दौरान गांव का ही नीतिन (22) छप्पर में घुस गया। कुछ समय बाद नितिन बाहर निकला और भाग गया। वृद्धा की बहू ने उसे घर के बाहर तेजी से भागते देखा। बहू छप्पर के अंदर गई तो वृद्धा ने रोते हुए अपने से दुष्कर्म की जानकारी दी। इस पर पीड़िता का बेटा उसे लेकर कोतवाली पहुंचा और मामले की तहरीर दी। बाबत प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया मामला संदिग्ध लग रहा है। वृद्धा ठीक से चल-फिर नहीं पाती। आंखों से भी कम दिखाई देता है। तहरीर के आधार पर नितिन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।