निगोह। बरसठी थाना क्षेत्र के कटवार बाजार में जनरल स्टोर की दुकान पर सामान लेने गई नाबालिग लड़की के परिजनों ने दुकानदार पर छेड़खानी का आरोप लगाया। उसकी पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। मारपीट का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
सहरमा गांव के यूनुस नामक युवक की कटवार बाजार में जनरल स्टोर की दुकान है। उसी दुकान पर बाजार की एक नाबालिग लड़की सामान लेने गई। आरोप है कि दुकानदार उसके साथ छेड़खानी करने लगा तो लड़की ने फोन द्वारा परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची आक्रोशित महिलाओं ने दुकानदार की सरेआम पिटाई कर दी। इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को थाने ले आई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि छेड़खानी का मामला नहीं था। दुकान से उधार लेनदेन किया जा रहा था। लड़की सामान लेने गई दुकानदार द्वारा मना करने पर रोने लगी और अपने परिजनों को जानकारी दी। इसी को लेकर मारपीट हुई थी और दोनों पक्षों के बीच बुधवार को थाना पर सुलह हो गया।