फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: किशोरी को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी को इंस्टाग्राम पर अपने प्रेम जाल में फंसाकर भगाने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तार किया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



किशोरी की दादी ने 28 जनवरी को थाने में दी तहरीर में बताया था कि उसकी पोती गांव के ही एक विद्यालय में पढ़ने गई थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजनों को आशंका हुई कि बीते कुछ दिनों से वह किसी से फोन पर बातचीत करती थी। पुलिस ने शक के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की और 10 दिन बाद सरायख्वाजा के मेहरावां रेलवे स्टेशन से युवती को बरामद कर लिया था।
पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त आरोपी को थाना क्षेत्र के भकुरा मोड़ बाजार के समीप से गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में अपना नाम निशू शाह ग्राम झिटकिया थाना साजौर जनपद भागलपुर बिहार बताया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें