फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा लेकर लोन देने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। बड़ौदा बैंक के खाता धारक ने फील्ड आफिसर पर लोन देने के लिए पांच प्रतिशत कमीशन मांगने का लगाया आरोप। सचिन सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी महिमापुर का आरोप है की बैंक में 75000 का फिक्स डिपाजिट है। जिस पर 20 हजार का लोन पास करने के लिए फील्ड आफिसर दिनेश बिक्रम सिंह के पास गया तो उन्होंने पांच प्रतिशत कमीशन की मांग किया। मैने कमीशन देने से मना किया तो उन्होंने लोन देने से मना कर दिया। इस संबंध में ब्रांच मैनेजर बलवान ने कहा की खाताधारक जिस दिन लोन लेने के लिए बैंक में आया था उस दिन बैंक में काफी भीड़ थी। जिसकी वजह से उनके लोन की फाइल को चेक करने में विलंब हो रहा था। इसी से वह नाराज होकर अपना पूरा जमा खाता बंद करने के लिए कहने लगे और लोन के लिए पैसे मांगने का आरोप बिल्कुल पूरी तरह से निराधार है। कोई पैसे की लेनदेन की बात उनसे नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें