मड़ियाहूं। रानीपुर गांव में जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में आरोपी आलोक यादव को मड़ियाहूं पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि रानीपुर निवासी मानसिंह यादव ने बीते 16 अक्तूबर को मड़ियाहूं थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जौगीपुर निवासी आलोक यादव (26) ने जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग की थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ साल 2019 में भी मड़ियाहूं कोतवाली में लूट, चोरी का माल रखने और धमकी देने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। संवाद