फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सामूहिक दुष्कर्म की घटना में दुष्कर्म का केस दर्ज करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मंगलवार को नेवढ़िया थाने पहुंचकर विरोध जताया। उनका आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने के चक्कर में लगी हुई है। इस मामले में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया जबकि पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि तीन आरोपियों को पीड़िता ने पहचान लिया लेकिन पुलिस बिना तहरीर दिए ही एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले में अन्य आरोपियों को बचाना चाहती है। घटना के दिन भी दो आरोपियों को पकड़ा गया था। एक का चालान किया गया। दूसरे को छोड़ दिया गया। पीड़िता तीन दिनों से परिवार से दूर है। पुलिस उससे परिजनों को मिलने नहीं दे रही है। पूछने पर बताया जा रहा कि उसका मेडिकल कराया जा रहा है। गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोग परिवार को धमका रहे हैं। घर जलाने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
घटना का विवेचना कर रहे सुदर्शन यादव ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि जांच की जा रही है। यदि सामूहिक दुष्कर्म हुआ और अन्य आरोपी भी घटना में संलिप्त है तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। थानाध्यक्ष नेवढ़िया विनय मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें