फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: घर में घुसकर युवती से छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। क्षेत्र के एक गांव में देर रात घर में घुसकर युवती से छेड़खानी और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपी पर युवती और उसके पिता के साथ मारपीट की। तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रहा है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता के अनुसार 10 जून को परिवार के अधिकांश सदस्य एक रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए बदलापुर गए थे।
घर पर वह स्वयं और उनकी 18 वर्षीय पुत्री ही मौजूद थे। रात में भोजन के बाद पिता नीचे के कमरे में और पुत्री ऊपर के कमरे में सो रही थी। आरोप है कि रात करीब दो बजे गांव का ही एक युवक चोरी-छिपे घर में घुस गया और ऊपर कमरे में पहुंचकर सो रही युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। युवती के शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पिता ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने पिता को काटकर घायल भी कर दिया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभियोग पंजीकृत कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें